• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मेरी छवि धूमिल करने की वामपंथी साजिश: बसंत अग्रवाल
Image

मेरी छवि धूमिल करने की वामपंथी साजिश: बसंत अग्रवाल

रायपुर। समाजसेवी बसंत अग्रवाल ने मीडिया और सोशल मीडिया में उनके खिलाफ चल रही खबरों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद, तथ्यहीन और उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से रची गई एक सोची-समझी साजिश हैं।
बसंत अग्रवाल ने कहा कि बिना तथ्यों की जांच किए मीडिया के एक वर्ग द्वारा उनके खिलाफ एकतरफा और भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों का खंडन करते हैं और इनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।
उन्होंने इस पूरे मामले के पीछे वामपंथी विचारधारा से जुड़े कुछ लोगों का हाथ होने का आरोप लगाया। अग्रवाल के अनुसार, लगातार कुछ लोग योजनाबद्ध तरीके से उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब उन्हें इस तरह से निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों में उनके खिलाफ खबरें प्रकाशित हुई थीं, जो बाद में असत्य साबित हुईं।
बसंत अग्रवाल ने प्रदेश की मीडिया और आम जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की पूरी तरह जांच की जाए और भ्रामक खबरों से सावधान रहा जाए। उन्होंने विश्वास जताया कि सच जल्द ही सामने आएगा और यह साजिश बेनकाब होगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मेरी छवि धूमिल करने की वामपंथी साजिश: बसंत अग्रवाल - RaipurNow