• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राजधानी में कैट का नेशनल ट्रेड एक्सपो 21 से 25 फरवरी 2026 तक
Image

राजधानी में कैट का नेशनल ट्रेड एक्सपो 21 से 25 फरवरी 2026 तक

बीटीआई ग्राउंड में हर व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र की कंपनियां करेंगी शिरकत
रायपुर। राजधानी रायपुर में कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के बैनर तले नेशनल ट्रेड एक्सपो–2026 का आयोजन 21 से 25 फरवरी 2026 तक बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में किया जाएगा। इसे लेकर कैट के प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस एक्सपो में देशभर से विभिन्न व्यापार एवं उद्योग क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी।
अमर पारवानी ने बताया कि एक्सपो में रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, महिला स्वयं सहायता समूह, बैंकिंग व फाइनेंस, लाइफस्टाइल, घरेलू सामान, फूड जोन, एसेसरीज, पेंट्स, कंस्ट्रक्शन, इंटीरियर डेकोरेशन सहित लगभग सभी सेक्टर शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि “सुई से लेकर कार और घर तक” के सभी सेगमेंट एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। आमजनों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन शाम को नामचीन कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, आम जनता की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। नेशनल ट्रेड एक्सपो को लेकर जहां एक ओर व्यापारियों में भावी व्यापार संभावनाओं को लेकर भारी उत्साह है, वहीं आमजन भी लंबे समय बाद हो रहे इस प्रकार के भव्य पारिवारिक आयोजन को लेकर खासे उत्साहित हैं। इस एक्सपो के माध्यम से लोगों को नए उत्पादों और जानकारियों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न ट्रेड के व्यापारियों को आपसी नेटवर्किंग और जानकारी का मंच प्रदान करना तथा आम उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर उनकी जरूरतों की खरीदारी का अवसर उपलब्ध कराना है।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित पदाधिकारी:
अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, राजेन्द्र जग्गी, वासु माखीजा, भरत जैन, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, मोहन वर्ल्यानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, निलेश मुंदडा, रतनदीप सिंह, विजय पटेल, विक्रांत राठौर, रौनक पटेल, मितेश पटेल, निपेश प्रजापति, गोल्डी जैन, प्रकाश माखीजा एवं हर्षवर्धन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *