• Home
  • खेल
  • छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को
Image

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों के चयन हेतु सेलेक्शन ट्रायल का आयोजन 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा। यह ट्रायल प्रातः 8 बजे से आरडीसीए मैदान, तेलीबांधा, रायपुर में आयोजित होगा।
संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार अंडर-15 वर्ग के लिए 1 सितंबर 2011 से 31 अगस्त 2014 के मध्य जन्मी खिलाड़ी पात्र होंगी, जबकि अंडर-19 वर्ग के लिए 1 सितंबर 2007 या उसके बाद जन्मी खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकेंगी।
ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों का पंजीयन अनिवार्य होगा। साथ ही पिछले 6 वर्षों की मार्कशीट, डिजिटल क्यूआर कोड युक्त जन्म प्रमाण पत्र, नवीनतम फोटो सहित पीवीसी आधार कार्ड, मूल पैन कार्ड एवं बैंक खाता विवरण प्रस्तुत करना आवश्यक होगा।
संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।

Releated Posts

नायडू ट्रॉफी अंडर-23 : छत्तीसगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 198 रनों से हराया

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेन्स अंडर-23 कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश अंडर-23…

ByByRaipurNow Feb 9, 2026

वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेन्ट्रल जोन ट्रायल संपन्न, 76 महिला खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए वुमेंस अंडर-15 एवं अंडर-19 वर्ग का चयन ट्रायल…

ByByRaipurNow Jan 29, 2026

मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता,100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

अंबिकापुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अंबिकापुर के तत्वावधान में…

ByByRaipurNow Jan 14, 2026

विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ बनाम पंजाब मुकाबला ड्रॉ, पंजाब को पहली पारी की बढ़त

रायपुर । बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर-16 विजय मर्चेन्ट मल्टी डे ट्रॉफी 2025 का आयोजन 7 दिसंबर 2025…

ByByRaipurNow Dec 31, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा वुमेंस अंडर-15 व अंडर-19 सेलेक्शन ट्रायल 29 जनवरी को - RaipurNow