• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी ने मुख्यमंत्री से की भेंट
Image

पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी ने मुख्यमंत्री से की भेंट

छत्तीसगढ़ में योग को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा
रायपुर। पतंजलि योग समिति छत्तीसगढ़ के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी ने दिनांक 20 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में पतंजलि योग समिति द्वारा किए जा रहे विभिन्न योग एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
कमलेश योगी ने बताया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ से लगभग 500 योग शिक्षक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु गए हुए हैं। उन्होंने कहा कि योग को राज्य के प्रत्येक गांव और शहर तक जन-जन तक पहुंचाने के लिए योग आयोग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे योग को जनआंदोलन का रूप दिया जा सके।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पतंजलि योग समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए समिति के प्रयासों को सराहा तथा उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी कमलेश योगी ने मुख्यमंत्री से की भेंट - RaipurNow