• Home
  • छत्तीसगढ़
  • फूड कोड छात्रों की चर्चा, अध्ययन और संवाद का केंद्र था,राजनीतिक अहंकार में सरकार ने किया नष्ट
Image

फूड कोड छात्रों की चर्चा, अध्ययन और संवाद का केंद्र था,राजनीतिक अहंकार में सरकार ने किया नष्ट

रातभर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, सुबह बुलडोजर चलाकर भाजपा ने दिखाई तानाशाही

युवाओं की आवाज दबाने के लिए कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने भेजा जेल

रायपुर | यूथ हब फूड कोड को शिफ्ट किए जाने के विरोध में आज कांग्रेस भवन, गांधी मैदान में एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने भाजपा सरकार की इस कार्रवाई को युवाओं के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।

दसवीं पास विधायक को न युवाओं की समझ, न जरूरतों का अंदाजा— विकास उपाध्याय पूर्व विधायक उपाध्याय ने भाजपा विधायक राजेश मूणत पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि जो विधायक दसवीं पास भी मुश्किल से हैं, वे छात्रों के लिए बने इस महत्वपूर्ण यूथ हब की उपयोगिता क्या समझेंगे।

उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज मैदान के सामने स्थित यूथ हब फूड जोन छात्रों व युवाओं की चर्चा, संवाद, अध्ययन व बैठकों का प्रमुख केंद्र था। आसपास यूनिवर्सिटी व कई कॉलेज होने के कारण हजारों छात्र यहाँ प्रतिदिन आते थे। भाजपा विधायक की हठधर्मिता के कारण युवाओं की यह सुविधा छीन ली गई, उपाध्याय ने कहा। रातभर शांतिपूर्ण धरना—सुबह बुलडोजर : कांग्रेस नेताओं ने बताया कि वे फूड कोड परिसर में रातभर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे थे। लेकिन सुबह निगम का अमला पहुंचा और बिना किसी ठोस कारण के वहां बुलडोजर चलाकर दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने इसका जोरदार विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने कई नेताओं को जबरन हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

पहले खालसा स्कूल की दुकानें उजाड़ीं, अब छात्रों का फूड कोड :
प्रेस वार्ता में विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह रवैया नया नहीं है। उन्होंने बताया कि खालसा स्कूल के सामने वर्षों से व्यवस्थित रूप से चल रही दुकानों को भाजपा सरकार ने बेरहमी से तोड़ दिया था। उस समय वर्तमान मंत्री ओ.पी. चौधरी कलेक्टर थे और राजेश मूणत नगरीय प्रशासन मंत्री। उनकी कार्रवाई से कई दुकानदार आज भी दर-दर भटक रहे हैं। कुछ आर्थिक तंगी में टूट गए, और कुछ अपनी आजीविका छिनने के बाद दुनिया से ही चले गए,उन्होंने कहा। उपाध्याय ने कहा कि वही दमनकारी सोच आज फिर यूथ हब फूड कोड पर दोहराई जा रही है।

युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश : कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है। छात्रों की सुविधाओं , उनके स्पेस और उनके अधिकारों पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मांग — फूड कोड को तत्काल पुनः स्थापित किया जाए कांग्रेस ने स्पष्ट मांग की कि फूड कोड को तुरंत पुनः स्थापित किया जाए, छात्रों की सुविधाओं में कटौती करने वाला निर्णय वापस लिया जाए।

ये नेता रहे मौजूद : शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, आकाश शर्मा, आकाश तिवारी, श्रीकुमार मेनन, नागभूषण राव, सुंदर जोगी, सतनाम पनाग, बंशी कन्नौजे, इंद्रजीत राजपूत, जी. श्रीनिवास सहित कई नेता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फूड कोड छात्रों की चर्चा, अध्ययन और संवाद का केंद्र था,राजनीतिक अहंकार में सरकार ने किया नष्ट - RaipurNow