• Home
  • छत्तीसगढ़
  • लगरा क्षेत्र में सड़क हादसा, 20 वर्षीय युवक की मौत
Image

लगरा क्षेत्र में सड़क हादसा, 20 वर्षीय युवक की मौत

बिलासपुर। लगरा क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान पिंटू भोई के रूप में
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पिंटू भोई, निवासी नारगोड़ा, के रूप में हुई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।

112 की टीम पहुंची, शव भेजा गया सिम्स
सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवाया गया।

मोपका चौकी क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत आता है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लगरा क्षेत्र में सड़क हादसा, 20 वर्षीय युवक की मौत - RaipurNow