• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, 9 लोग घायल – 7 गंभीर को अंबिकापुर रेफर
Image

अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, 9 लोग घायल – 7 गंभीर को अंबिकापुर रेफर

सूरजपुर/विश्रामपुर। नेशनल हाइवे 43 पर विश्रामपुर क्षेत्र में सोमवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार सभी 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग अंबिकापुर से बारात में शामिल होकर रामानुजनगर वापस लौट रहे थे। विश्रामपुर के पास तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते स्कॉर्पियो सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान सड़क के किनारे खड़ी एक स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

घटना के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर में जारी है।

सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, 9 लोग घायल – 7 गंभीर को अंबिकापुर रेफर - RaipurNow