• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की नक्सलियों की बड़ी साजिश, भारी मात्रा में हथियार बरामद
Image

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नाकाम की नक्सलियों की बड़ी साजिश, भारी मात्रा में हथियार बरामद

बीजापुर। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई उसूरथाना क्षेत्र के पुजारी कांकेर के उत्तर-पश्चिम दिशा में करीब तीन किलोमीटर अंदर घने जंगल में की गई।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन और बीजापुर परिचालन रेंज की संयुक्त टीम ने कमांडेंट कुमार मनीष के निर्देशन में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। समवाय अधिकारी रमेश नाईक और सहायक कमांडेंट के नेतृत्व में टीम जब जंगल के भीतर पहुंची, तो जवानों को एक जगह मिट्टी ताजा खुदी हुई दिखाई दी। शक होने पर जब उस स्थान की सावधानीपूर्वक खुदाई की गई, तो हरे रंग के तिरपाल में लिपटा नक्सलियों का छिपाया हुआ हथियारों का जखीरा बरामद हुआ।

बरामद सामग्री में बीजीएल लांचर 01, बीजीएल शैल 09, प्राथमिक कारतूस 08 और कोबरा पैटर्न पाउच 01 शामिल हैं। सर्च ऑपरेशन के बाद आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली गई, हालांकि अन्य कोई सामग्री नहीं मिली।

बरामद हथियारों और सामग्रियों को थाना उसूर में विधिवत सुपुर्द किया गया है, जहां मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नक्सली इस क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे, जिसे सुरक्षाबलों की सतर्कता से विफल कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि लगातार सर्च ऑपरेशन और नए कैंप खुलने से नक्सलियों में बौखलाहट देखी जा रही है। वहीं कई नक्सली अब शासन की ‘पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना के तहत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *