सूरजपुर। केतका रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मानपुर बायपास में टर्न लेते समय सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़ती चली गई।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज फिलहाल जारी है।
पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मानपुर बायपास का बताया जा रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।














