• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कड़ाके की ठंड से राहत: सूरजपुर में 5वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश
Image

कड़ाके की ठंड से राहत: सूरजपुर में 5वीं तक के स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश


सूरजपुर। जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए कलेक्टर एस. जयवर्धन ने विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा।
पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका बनी हुई है। शीतलहर को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह एहतियाती निर्णय लिया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद शिक्षा विभाग को तत्काल प्रभाव से अवकाश लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों ने प्रशासन के इस फैसले को राहत भरा बताया है।
शीतलहर का असर: सरगुजा में स्कूलों की समय-सारणी बदली, अब 9:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं
अंबिकापुर। सरगुजा जिले में बढ़ती ठंड और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की समय-सारणी में परिवर्तन किया है। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालय अब बदले हुए समय के अनुसार संचालित होंगे।
नए निर्देशों के तहत विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और फिर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक लगेंगी। यह व्यवस्था शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए लागू की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अंबिकापुर में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि मैनपाट में न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। सरगुजा जिला इस समय शीतलहर की चपेट में है, जिससे स्कूली बच्चों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *