• Home
  • छत्तीसगढ़
  • धान खरीदी केंद्र में मारपीट, तौलाई को लेकर किसान और हमाल आपस में भिड़े
Image

धान खरीदी केंद्र में मारपीट, तौलाई को लेकर किसान और हमाल आपस में भिड़े

सूरजपुर। सूरजपुर जिले के उमापुर धान खरीदी केंद्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब धान की तौलाई को लेकर किसान और हमालों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जबकि मौके पर मौजूद समिति प्रबंधक मूकदर्शक बने रहे।
घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई साफ तौर पर देखी जा सकती है।
मामले में हमालों की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित किसान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं किसान ने समिति प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रबंधक की शह पर हमालों द्वारा गुंडागर्दी कराई गई।
पूरे मामले को लेकर किसानों में भारी नाराजगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना उमापुर धान खरीदी केंद्र की बताई जा रही है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धान खरीदी केंद्र में मारपीट, तौलाई को लेकर किसान और हमाल आपस में भिड़े - RaipurNow