बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तातापानी पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।
मुख्यमंत्री तातापानी महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले वे कलश यात्रा के साथ तपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 200 जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
तातापानी महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही














