दुर्ग। टेकापार में फेरीवालों से ₹96,000 के सोने–चांदी के आभूषण लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। बोरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नागपुर निवासी भी शामिल है, वहीं नागपुर में ज्वेलरी बेचने वाला व्यापारी भी पुलिस की पकड़ में आया है।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद टेक्निकल इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। दबिश देकर सभी को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के पास से करीब ₹1 लाख की मशरूका, एक बाइक और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।
पूछताछ के बाद सभी छह आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस टीम लूट में शामिल अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।














