• Home
  • छत्तीसगढ़
  • गांव में अंतिम संस्कार को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने जताया विरोध
Image

गांव में अंतिम संस्कार को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने जताया विरोध

बालोद। सनौद थाना क्षेत्र के जेवरतला गांव में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब गांव के एक व्यक्ति की मौत के बाद उसके परिजन शव को गांव में ही दफनाने की तैयारी करने लगे। बताया जा रहा है कि मृतक ने कुछ समय पहले इसाई धर्म अपना लिया था। इसी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का अंतिम संस्कार गांव की परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार ही किया जाए। वे शव को गांव में दफनाने की अनुमति देने से इनकार कर रहे हैं। मामला बढ़ता देख प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारी गांव में तैनात हैं।

पिछले आठ घंटे से ग्रामीण मृतक के परिजनों से चर्चा कर रहे हैं और उन्होंने शव के अंतिम संस्कार की अनुमति इस शर्त पर दी है कि परिजन गांव के नियमों का पालन करें। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी स्थिति को शांत करने के प्रयास में जुटे हैं।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गांव में अंतिम संस्कार को लेकर तनाव, ग्रामीणों ने जताया विरोध - RaipurNow