• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बस चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, लखनपुर में असामाजिक तत्वों का आतंक
Image

बस चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, लखनपुर में असामाजिक तत्वों का आतंक

अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। नवापारा चौक, हंसडांड, कुंवरपुर बस स्टैंड, पार्क लखनपुर सहित कई स्थानों पर बदसलूकी और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस कार्रवाई के अभाव में असामाजिक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि नशा, लूटपाट, चोरी और मारपीट जैसी घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं।

ताज़ा मामला नवापारा चौक का है, जहां कुछ असामाजिक तत्वों ने शिवम् बस को रोककर चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

अब देखना यह है कि इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बस चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, लखनपुर में असामाजिक तत्वों का आतंक - RaipurNow