• Home
  • छत्तीसगढ़
  • डॉ. हेडगेवार के जीवन पर अद्भुत नाट्य मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक
Image

डॉ. हेडगेवार के जीवन पर अद्भुत नाट्य मंचन देख भावविभोर हुए दर्शक

डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्र यज्ञ में अपने आप को समर्पित कर दिया – लक्ष्मी राजवाड़े

अंबिकापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित नाट्य मंचन ने रविवार की शाम पी.जी. कॉलेज सभागार में उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग एवं संस्कार सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नादब्रम्हा नाट्य ग्रुप की प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, अध्यक्षता में संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आरएसएस प्रांत सेवा प्रमुख तुलसी दास और संस्कार सेवा समिति अध्यक्ष भगवान दास बंसल उपस्थित रहे।

नाट्य मंचन के दौरान जब-जब डॉ. हेडगेवार जी के जीवन प्रसंगों का मंचन हुआ, पूरा सभागार वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयघोष से गूंज उठा। लंबे समय बाद शहर के कला प्रेमियों ने नाट्य विधा का ऐसा जीवंत प्रदर्शन देखा, जिसकी सबने सराहना की।

मुख्य अतिथि लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने राष्ट्र यज्ञ में अपने आप को समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना कर देश को एकता, अनुशासन और राष्ट्रीय चेतना के सूत्र में पिरोया। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

अध्यक्षता कर रहे संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. हेडगेवार केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उनका संपूर्ण जीवन भारत माता की सेवा के लिए समर्पित रहा।

नादब्रम्ह नाट्य ग्रुप के निर्माता पद्माकर धानोरकर ने बताया कि महाराष्ट्र और गोवा के बाद छत्तीसगढ़ तीसरा राज्य है, जहां इस नाट्य प्रस्तुति को दर्शकों का अद्भुत प्रतिसाद मिल रहा है। आगे यह नाटक देश के अन्य राज्यों में भी मंचित किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन संस्कार सेवा समिति के सचिव अजय मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र सिन्हा ने किया।

इस अवसर पर विभाग संघचालक जलजीत सिंह, विभाग कार्यवाह सहदेव भगत, सरगुजा विभाग प्रचारक हेमंत नाग, कोरिया विभाग कार्यवाह अमरदीप देवांगन, जिला कार्यवाह सम्पत चंदेल, नगर कार्यवाह माधवेंद्र सिंह, विधायक प्रबोध मिंज, विधायक रामकुमार टोप्पो, महापौर मंजूषा भगत, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय तोमर, तथा बड़ी संख्या में गणमान्यजन और कला प्रेमी उपस्थित रहे।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *