दुकान के पिछले हिस्से में सेंध मारकर चोरों ने उड़ाए मोबाइल और नकदी, CCTV में कैद हुई वारदात
अंबिकापुर (भास्कर संवाददाता)।
शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात चोरों ने कोतवाली थाना क्षेत्र के गुदरी चौक स्थित गोलू मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से में सेंध मारकर लगभग 25 लाख रुपये के मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित साइबर सेल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की सहायता से भी सुराग जुटाने की कोशिश की।
पुलिस के अनुसार पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।














