• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म जानकी भाग- 1, छत्तीसगढ़ सहित देश भर में होगी 12 दिसंबर 2025 को एक साथ रिलीज
Image

बहुप्रतीक्षित हिंदी फिल्म जानकी भाग- 1, छत्तीसगढ़ सहित देश भर में होगी 12 दिसंबर 2025 को एक साथ रिलीज

रायपुर । मनोरंजन समाज की जरूरत है, उसमें संस्कार की झलकियां शामिल हो तो वहीं मनोरंजन सीख में बदल जाती है। एन माही फिल्म्स प्रोडक्शन के निर्माता मोहित साहू द्वारा निर्मित हिंदी फिल्म जानकी भाग -1 में यही प्रयास किया है।
लंबे इंतजार के बाद 12 दिसंबर को यह फिल्म छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों में रिलीज होने जा रही है। निर्माता मोहित साहू के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस फिल्म के रिलीज हेतु कठिन दौर से गुजरना पड़ा, होई वही जो रचि राखा, पंक्तियों की कसौटी पर यह फिल्म भी संघर्षों के बाद दर्शकों तक पहुंच रही है। यह फिल्म बालौदाबाजार के बिटकुली, खटियापाटी गांव, राजनांदगांव व रायपुर में फिल्माया गया है।
निर्माता मोहित साहू इस इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खैर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्काश अजीज़, मोनिका वर्मा को लिया जिन्होंने अपना स्वर दिया है। वहीं वाइस डबिंग – संकेत महात्रे, पायल विशाल, सोहेल खान (फेमस वाइस डबिंग आर्टिस्ट बालिवुड,हालिवुड व टालिवुड) ने अपनी आवाज देकर रघु और जानकी के किरदार को प्रभावी बनाया है। यह फिल्म नौ भाषाओं में बनी है। जिसमें हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, गुजराती, सिंधी, उड़ीया, भोजपुरी, बंगाली, तमिल व तेलगु शामिल है।

मुख्य रूप से- निर्माता, कहानी व एक्शन डिजाइन मोहित कुमार साहू, सह- निर्माता गजेन्द्र देवांगन (श्री गणेश ट्रैडर्स), आशीष कुमार गोयल, रवि माहवार, स्टार कास्ट – एक्शन स्टार दिनेश साहू, अनि कृति चौहान, जीत शर्मा, नीरज उईके, नितिन ग्वाला, बिंदास बहुरानी, अमित गोस्वामी, सुमित्रा साहू, अनुनय शर्मा, दिवाना पटेल, मोहित जोशी, पप्पू चन्द्राकर, तेजराम साहू, अमर दास, स्क्रीन प्ले एण्ड डायरेक्शन- कौशल उपाध्याय, सिनेमेटोग्राफी एण्ड प्रोजेक्ट हेड- रजत सिंह राजपूत, एडिटर- गौरांग त्रिवेदी, म्यूजिक- तोषांत कुमार, मोनिका वर्मा, लिरिक्स- मोनिका वर्मा, वाइस डबिंग – संकेत महात्रे, पायल विशाल, सोहेल खान (फेमस वाइस डबिंग आर्टिस्ट बालीवुड,हालीवुड व टालिवुड), सिंगर्स- बॉलीवुड सिंगर्स कैलाश खैर, शान, जावेद अली, देव नेगी, नक्काश अजीज़, मोनिका वर्मा, बीजीएम – मनोहर यादव, वीएफएक्स- प्रवीण दास, कोरिओग्राफर बाबा बघेल।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *