दुर्ग। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने खेत में मारपीट कर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपियों को दबोचा। उनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कीटनाशक छिड़कने की लूटी गई मशीन बरामद की गई है। वहीं, आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल तालाब में फेंकने की बात भी कबूल की है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लूट के 5000 रुपए आरोपियों ने खाने-पीने में उड़ा दिए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्गेश उर्फ पिंटू, गोवर्धन और डिकेश के रूप में हुई है।
जेवरा सिरसा पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।














