बैकुंठपुर। पटना थाना क्षेत्र के महोरा ग्राम में मंगलवार रात लगभग 7.30 बजे भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार मानी जा रही इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक और युवती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जोरदार तरीके से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वह कई टुकड़ों में बंट गई। फिलहाल दुर्घटना का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और बाइक का अनियंत्रित होना प्रमुख कारण माना जा रहा है।
सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतकों की पहचान व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।














