• Home
  • छत्तीसगढ़
  • पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने जहर पीकर दी जान, लंबे समय से चल रहा था विवाद
रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में डॉक्टर की लापरवाही से पूर्व सैनिक की पत्नी की मृत्यु, परिजन न्याय की मांग करते हुए

पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने जहर पीकर दी जान, लंबे समय से चल रहा था विवाद

अंबिकापुर। पत्नी के अवैध संबंध से नाराज होकर एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर का है। बताया जा रहा है कि मृतक कृष्ण दास (45 वर्ष) अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों से लंबे समय से परेशान था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

जानकारी के अनुसार, कृष्ण दास की पहली पत्नी की मृत्यु करीब 18–19 वर्ष पहले हो चुकी थी। इसके बाद उसने पारिवारिक रीति-रिवाज से दूसरा विवाह किया था। विवाह को 17 वर्ष हो चुके थे, लेकिन कुछ समय से पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर घर में कलह चल रही थी।

परिजनों के मुताबिक, घर में दूध सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी के संबंध थे। इस बात को लेकर कई बार परिवार और रिश्तेदारों ने समझाइश दी और पंचायत भी बैठाई गई, लेकिन हालात नहीं बदले।

बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी में फिर विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी अपनी बेटी को लेकर घर से चली गई। इसी दौरान कृष्ण दास ने शराब के नशे में जहर सेवन कर लिया। परिजनों ने तुरंत उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है। गांधीनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के बेटे और रिश्तेदारों का कहना है कि अवैध संबंध को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते रहते थे। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिससे परेशान होकर कृष्ण दास ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026
2 Comments Text
  • You’re so cool! I don’t suppose I’ve read through anything like this before.

    So great to find someone with a few unique thoughts on this issue.

    Really.. thank you for starting this up. This web site is one thing
    that is required on the web, someone with some originality!

  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    पत्नी के अवैध संबंध से परेशान पति ने जहर पीकर दी जान, लंबे समय से चल रहा था विवाद - RaipurNow