• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अंबिकापुर में बढ़ते अपराध पर टीएस सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Image

अंबिकापुर में बढ़ते अपराध पर टीएस सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

अंबिकापुर | अंबिकापुर शहर सहित सरगुजा संभाग में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। हाल के दिनों में अंबिकापुर और बलरामपुर में हुई घटनाओं को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने की नसीहत दी है।

दरअसल, अंबिकापुर शहर में बीते कुछ दिनों से चोरी की घटनाओं में तेजी आई है।
मंगलवार को शहर के एक ऑटो डीलर की दुकान में चोरी की वारदात हुई, वहीं बुधवार को मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी की घटना सामने आई।
इसके अलावा बलरामपुर जिले में एक युवक को बांधकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसी को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि शहर में पुलिस की रात्रि गश्त बढ़ाई जानी चाहिए और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच-पड़ताल जरूरी है ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।
टीएस सिंहदेव, पूर्व उपमुख्यमंत्री: संभाग में लगातार चोरी और अपराध की घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए और बाहरी व्यक्तियों की जांच भी की जानी चाहिए ताकि शहर सुरक्षित रह सके।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *