• Home
  • छत्तीसगढ़
  • मेडिकल कॉलेज में फिर लापरवाही! शौचालय में प्रसव से हड़कंप, नवजात की हालत नाजुक; टीएस सिंहदेव बोले स्वस्थ हो बच्चा
Image

मेडिकल कॉलेज में फिर लापरवाही! शौचालय में प्रसव से हड़कंप, नवजात की हालत नाजुक; टीएस सिंहदेव बोले स्वस्थ हो बच्चा

संजय रजक अंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती महिला का वार्ड के शौचालय में ही प्रसव हो गया, जिससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारियों की मुस्तैदी से शौचालय में फंसे नवजात को किसी तरह बाहर निकालकर SNCU में भर्ती किया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। नवजात प्रीमेच्योर बताया जा रहा है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही के कई मामले सामने आ चुके हैं। आज की घटना ने एक बार फिर अस्पताल की प्रणाली पर गंभीर सवाल उठा दिए हैं। प्रतापपुर निवासी गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर आए थे। उसे मातृ शिशु अस्पताल के ANC वार्ड में भर्ती किया गया था। आज सुबह महिला शौचालय गई और वापस आई, तभी वार्ड में मौजूद लोगों ने शौचालय से बच्चे की रोने की आवाज सुनी। जब स्टाफ वहां पहुंचा तो नजारा देखकर सब दंग रह गए—महिला का प्रसव शौचालय में ही हो गया था।

गर्भवती महिला की माँ
हम लोग इलाज के भरोसे अस्पताल आए थे, लेकिन यह कैसे हो गया समझ नहीं आ रहा है… बच्चे की हालत खराब है, बस वह ठीक हो जाए।

डॉ. जे. के. रेलवानी, सहायक उप अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज अस्पताल वार्ड के शौचालय में प्रीमेच्योर डिलीवरी हुई है। नवजात को तुरंत बाहर निकालकर SNCU में भर्ती किया गया है। बच्चे की हालत नाजुक है, जबकि महिला सुरक्षित है।

टी एस सिंहदेव पूर्व डिप्टी सीएम
नवजात सुरक्षित रहे, यही कामना है। अस्पताल प्रबंधन को इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गंभीर कदम उठाने चाहिए।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *