सूरजपुर। करंजी चौकी क्षेत्र में आज सुबह तेज रफ्तार की वजह से बड़ा हादसा हो गया। धरतीपारा से खोपा की ओर जा रही कार अनियंत्रित होकर एक कच्चे मकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक के शव को बाहर निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। कटर की मदद से कार को काटकर शव को बाहर निकाला गया।
मृतक चालक धरतीपारा गांव का ही निवासी बताया जा रहा है। करंजी चौकी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।














