• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ शातिर चोर महेंद्र दीवान गिरफ्तार
Image

जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ शातिर चोर महेंद्र दीवान गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिला जेल दंतेवाड़ा से दीवार फांदकर फरार हुआ शातिर चोर महेंद्र दीवान आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी को पुलिस, सायबर सेल और डीआरजी की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल 2025 को आरोपी जेल से फरार हुआ था। तब से वह लगातार ठिकाना बदलते हुए पुलिस की पकड़ से बचता रहा। महेंद्र दीवान पर दंतेवाड़ा सहित कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज थे और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत टीम को यह बड़ी सफलता मिली है।
यह मामला सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा का है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ शातिर चोर महेंद्र दीवान गिरफ्तार - RaipurNow