• Home
  • छत्तीसगढ़
  • ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, कोयला साइडिंग बंद कराने की उठाई मांग
Image

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, कोयला साइडिंग बंद कराने की उठाई मांग


डस्ट के गुबार और जर्जर सड़क से त्रस्त ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

संजय रजक सूरजपुर। करंजी रेलवे साइडिंग में सोमवार सुबह तब तनाव की स्थिति बन गई, जब आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने चक्का जाम कर कोयला साइडिंग बंद कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि कोयला ट्रांसपोर्टर और ठेकेदार द्वारा कोयले में डस्ट मिलाकर बाहर भेजा जा रहा है, जिससे लगातार धूल का गुबार उठ रहा है और क्षेत्र का वातावरण दूषित हो रहा है।

डस्ट व जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में ट्रक करंजी साइडिंग में पहुंचते हैं। भारी वाहन चालू रहने से सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। धूल की मोटी परत घरों और खेतों तक फैल जाती है, जिससे लोग श्वांस संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई, जिससे मजबूर होकर ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराया है।

दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतारें, यातायात हुआ बाधित
चक्का जाम शुरू होते ही सड़क के दोनों तरफ ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। कोयला लोडिंग और परिवहन पूरी तरह ठप हो गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क सुधार, डस्ट नियंत्रण और कोयला ट्रांसपोर्टेशन में पारदर्शिता की व्यवस्था नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

करंजी रेलवे साइडिंग का मामला
कोयला खदानों से प्रतिदिन हजारों टन कोयला लेकर ट्रक करंजी रेलवे साइडिंग पहुंचते हैं। यहां कोयले की लोडिंग- अनलोडिंग होती है। ग्रामीणों का कहना है कि अव्यवस्थित संचालन और लापरवाही से क्षेत्र पर्यावरणीय संकट की ओर बढ़ रहा है। ग्रामीणों का आंदोलन जारी है और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *