• Home
  • छत्तीसगढ़
  • श्री सीमेंट की पत्थर खदान परियोजना का विरोध बेकाबू – खैरागढ़ में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Image

श्री सीमेंट की पत्थर खदान परियोजना का विरोध बेकाबू – खैरागढ़ में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राजनांदगांव/खैरागढ़। श्री सीमेंट लिमिटेड की प्रस्तावित संडी चूना पत्थर खदान परियोजना को लेकर शनिवार को खैरागढ़ में माहौल अचानक गरमा गया। जनसुनवाई के विरोध में जुटी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद पुलिस को हालात काबू में करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

सुबह से ही हजारों की संख्या में ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर जय स्तंभ चौक पहुंचे थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ, पुरुष और बच्चे शामिल थे। पुलिस और प्रशासन को जनसुनवाई आगे बढ़ाने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भीड़ उग्र होने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कुछ बसों के कांच भी फोड़ दिए।

ग्रामीणों का आरोप है कि 39 गांवों के लोग इस परियोजना का लगातार विरोध कर रहे हैं, फिर भी प्रशासन उनकी आपत्तियों को दरकिनार कर 11 दिसंबर को जनसुनवाई आयोजित करना चाह रहा है। संडी, पंडारिया, विचारपुर और भरदागोड़ ग्राम पंचायतों ने ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित कर परियोजना को तत्काल बंद करने की मांग भी रखी है।

ग्रामीणों का कहना है कि खदान खुलने से पर्यावरण को भारी नुकसान होगा और क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उनका दावा है कि वे पहले ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जनसुनवाई रद्द करने की मांग कर चुके हैं।

घटना के बाद खैरागढ़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *