• Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़ में युवक के वायरल वीडियो से बवाल, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञाप
Image

रायगढ़ में युवक के वायरल वीडियो से बवाल, सतनामी समाज ने सौंपा ज्ञाप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ से पहले राज्य के कई हिस्सों में विवाद की स्थितियाँ बनती जा रही हैं। रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद अब रायगढ़ में नया विवाद खड़ा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह रायगढ़ में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज में आक्रोश फैल गया। वायरल वीडियो में विजय राजपूत सिंधी नामक युवक गुरु घासीदास जी और जय जोहार पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियाँ और गालियाँ देते हुए नजर आ रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले जय जोहार पार्टी के प्रमुख अमित बघेल के बयानों को लेकर अग्रवाल और सिंधी समाज में नाराजगी देखी गई थी। इस विवाद के बाद पुलिस ने अमित बघेल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब रायगढ़ का यह ताजा मामला राज्य में एक बार फिर तनाव का माहौल बना रहा है।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *