• Home
  • खेल
  • सरगुजा में पहली बार होगा वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 का भव्य आयोजन
Image

सरगुजा में पहली बार होगा वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 का भव्य आयोजन

अंबिकापुर। सरगुजा जिला कल एक ऐतिहासिक खेल आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के तत्वाधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस 2025 का आयोजन 30 नवंबर को गांधी स्टेडियम के लॉन टेनिस ग्राउंड में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा।

यह पहली बार है जब सरगुजा में सॉफ्ट टेनिस जैसे महत्वपूर्ण खेल की लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 200 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है, जो जिले में इस खेल के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

आयोजन में विशेष रूप से आमंत्रित इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी कु. रिमा राय, राष्ट्रीय मेडलिस्ट कु. चंचल सारथी और कु. पूर्णिमा प्रतिकार की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाएगी।

कोच सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सरगुजा में सॉफ्ट टेनिस खेल को नई दिशा मिलेगी। इससे स्थानीय बालक-बालिकाओं में खेल के प्रति न सिर्फ उत्साह बढ़ेगा बल्कि उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर भी मिलेगा।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *