• Home
  • खेल
  • महक की कप्तानी में भी नहीं उबर पाई छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ने 42 रनों से दी शिकस्त
Image

महक की कप्तानी में भी नहीं उबर पाई छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश ने 42 रनों से दी शिकस्त

रायपुर। बीसीसीआई द्वारा आयोजित वुमेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 के तहत छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम का तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर 2025 को हैदराबाद में मध्यप्रदेश अंडर-19 टीम के खिलाफ खेला गया। मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश अंडर-19 टीम ने 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। मध्यप्रदेश की ओर से ऋषिका जैन ने नाबाद 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा ईशाना स्वामी ने 39 रन तथा अनादी तागड़े ने 35 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान महक नरवसे और दीपिका तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट झटके।

190 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ अंडर-19 टीम 45.3 ओवरों में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से आकांक्षा रानी ने सर्वाधिक 40 रन बनाए, जबकि शांति बघेल ने 22 रन और पलक सिंह ने 19 रनों का योगदान दिया।

मध्यप्रदेश की गेंदबाजी आक्रमण में धनी, आयुषी, जिया और माही ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए। इस तरह मध्यप्रदेश अंडर-19 टीम ने मुकाबला 42 रनों से अपने नाम किया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *