• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कमरा बंद कर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल
Image

कमरा बंद कर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भिलाई खुर्द में एक युवक के साथ कमरे में बंद कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने युवक का हाथ-पैर बांधकर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक क्रेशर में पोकलेन मशीन चलाने का काम करता है। विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करते कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरियों पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है, आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कमरा बंद कर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल - RaipurNow