Image

कलार समाज रायपुर में युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2 नवम्बर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ कलार समाज, रायपुर (शहर मंडल) द्वारा विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए “विशुद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन–2025” का आयोजन आगामी 2 नवम्बर, रविवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चंद्राकर मंगल भवन, रायपुरा चौक के पास, सुन्दर नगर रोड, रायपुर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य युवाओं को उपयुक्त जीवनसाथी से परिचय का अवसर देना है। कार्यक्रम पूर्णतः सामाजिक रहेगा, जिसमें किसी प्रकार की राजनीति या अन्य भाषण नहीं होंगे।

प्रतिभागियों से आग्रह है कि वे अपने अभिभावकों के साथ, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा सहित उपस्थित हों। कार्यक्रम में भोजन की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष युवराज सिन्हा एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिन्हा विशेष अतिथि रहेंगे। आयोजन समिति में विकासचंद सिन्हा, अमरकांत सिन्हा, पुनाराम सिन्हा, डॉ. कौशल सिन्हा और भोलेश डड़सेना शामिल हैं।

Releated Posts

Raigarh: बी. एस. स्पंज की नई चिमनियों से पहले उठे सवाल: क्या क्षेत्र का पर्यावरण और बोझ सह पाएगा?

28 सितंबर की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले टेंडा-चारमार क्षेत्र की जमीन, आबादी, वन, जलस्रोत और सामाजिक स्थलों का…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

माटी की खुशबू, लोकगीतों की मिठास और छत्तीसगढ़ी अंदाज—लोकरंग की शानदार शाम

साथियो, छत्तीसगढ़ की असली पहचान सिर्फ यहां की हरियाली, नदियां, पहाड़ और जंगल ही नहीं हैं। हमारी पहचान…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

मैग्नेटो मॉल में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ, 360 लोगों ने देखी ‘हनुमान अंश’

रायपुर। राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। वरिष्ठ…

ByByRaipurNow Sep 9, 2026

छत्तीसगढ़ में जनसुनवाई को लेकर सौदा किया जा रहा हैं

BS उद्योग की प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले जमीन की वास्तविक स्थिति, आबादी, जलस्रोत, वन सीमा और सामाजिक संस्थानों…

ByByRaipurNow Sep 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *