कुनकुरी। पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जुगु राम कक बिक्री के लिए जरकिन में कच्ची शराब भरकर ले जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
कुनकुरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।














