• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नव वर्ष 2026 की शुरुआत आस्था के साथ, माँ महामाया के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Image

नव वर्ष 2026 की शुरुआत आस्था के साथ, माँ महामाया के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अंबिकापुर। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही सरगुजा अंचल में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। नव वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरगुजा की आराध्य देवी माँ महामाया के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
सुबह से ही माँ महामाया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। लोगों ने माता के आशीर्वाद के साथ वर्ष 2026 की शुरुआत की और क्षेत्र, प्रदेश व देश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नव वर्ष को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवार के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नए साल के लिए मंगलकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में “जय महामाया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रांगण और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दर्शन व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया।
नव वर्ष के पहले दिन आस्था, श्रद्धा और उम्मीदों के साथ सरगुजा के लोगों ने साल 2026 का स्वागत किया।

Releated Posts

मकर संक्रांति पर गणपति धाम में पतंग प्रतियोगिता,100 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

अंबिकापुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक गणपति स्थापना ट्रस्ट, अंबिकापुर के तत्वावधान में…

ByByRaipurNow Jan 14, 2026

संघर्षों के बीच साहित्य की राह, अब तक लिख चुके हैं तीन किताबें

छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान 26 साल की उम्र में युवा साहित्यकार को मिला अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कला…

ByByRaipurNow Jan 14, 2026

तातापानी महोत्सव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शुभारंभ

बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल तातापानी पहुंचे। उनके साथ क्षेत्रीय विधायक अनुज…

ByByRaipurNow Jan 14, 2026

महोत्सव से पहले सड़क बनाओ: अंबिकापुर के घड़ी चौक पर अनोखा प्रदर्शन, सरकार से ‘सड़क महोत्सव’ की मांग

तातापानी और मैनपाट महोत्सव से पहले जर्जर सड़कों के निर्माण की उठी आवाज, तख्तियां लेकर उतरे सामाजिक कार्यकर्ता…

ByByRaipurNow Jan 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नव वर्ष 2026 की शुरुआत आस्था के साथ, माँ महामाया के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - RaipurNow