• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नव वर्ष 2026 की शुरुआत आस्था के साथ, माँ महामाया के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Image

नव वर्ष 2026 की शुरुआत आस्था के साथ, माँ महामाया के दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

अंबिकापुर। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही सरगुजा अंचल में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। नव वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरगुजा की आराध्य देवी माँ महामाया के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
सुबह से ही माँ महामाया मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें नजर आईं। लोगों ने माता के आशीर्वाद के साथ वर्ष 2026 की शुरुआत की और क्षेत्र, प्रदेश व देश में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नव वर्ष को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। परिवार के साथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर नए साल के लिए मंगलकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में “जय महामाया” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रांगण और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ दर्शन व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आया।
नव वर्ष के पहले दिन आस्था, श्रद्धा और उम्मीदों के साथ सरगुजा के लोगों ने साल 2026 का स्वागत किया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *