• Home
  • छत्तीसगढ़
  • सट्टा और जुआ कारोबारियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े मारपीट — पुलिस पर सवाल
Image

सट्टा और जुआ कारोबारियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े मारपीट — पुलिस पर सवाल

रामसागरपारा में सट्टा दलालों ने की जमकर पिटाई, पीड़ित बोला – रिपोर्ट लिखाने के बाद भी कार्रवाई नहीं

रायपुर । राजधानी रायपुर में सट्टा और क्रिकेट जुआ कारोबार एक बार फिर सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि सट्टा संचालकों से जुड़े दो युवकों ने पैसे के विवाद को लेकर खुलेआम एक व्यक्ति से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

मामला रामसागरपारा क्षेत्र का है। आरोप है कि नितेश सिन्हा उर्फ शिबू और दादू (79) नामक दो युवक, कथित रूप से रानू दुबे, विशाल खंडेलवाल और रोहित बजाज के लिए सट्टा और क्रिकेट सट्टे की दलाली का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ये दोनों आरोपी वहां पहुंचे और अवैध वसूली के पैसों को लेकर विवाद में पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने अवैध वसूली से इंकार किया, तो दोनों आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और बहुत बुरी तरह पीटा। पीड़ित ने तत्काल थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा शासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम दुकानदार, चाय-पान ठेला चलाने वाले लोग डर और दबाव में जीवन-यापन कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस स्तर पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ लिखापढ़ी चल रही है, जबकि अब पीड़ित पक्ष पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *