• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्गा विसर्जन हमले का मामला : छह आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा — पीड़ित पक्ष ने उठाए सवाल
Image

दुर्गा विसर्जन हमले का मामला : छह आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर रिहा — पीड़ित पक्ष ने उठाए सवाल

लटोरी (सूरजपुर)। दुर्गा विसर्जन के दिन हुए हमले के मामले में लटोरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर रिहा कर दिया है। यह हमला दिलीप धर और उनके दो साथियों पर किया गया था, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।

पीड़ित दिलीप धर ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमले के दौरान आरोपियों ने डंडे और धारदार हथियारों से हमला किया था, जिससे वे और उनके साथी घायल हुए। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपियों पर गंभीर धाराएँ नहीं लगाईं और मामूली धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जमानत दे दी।

दिलीप धर का कहना है कि पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे प्रकरण पर संदेह उत्पन्न होता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संभवतः पुलिस किसी राजनीतिक दबाव में काम कर रही है।

पीड़ित पक्ष ने अब न्याय की मांग को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *