• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बाउंड्री वॉल नहीं बनने से कॉलोनी में बढ़ी आपराधिक वारदातें, आक्रोशित लोगों ने हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष के निवास का किया घेराव
Image

बाउंड्री वॉल नहीं बनने से कॉलोनी में बढ़ी आपराधिक वारदातें, आक्रोशित लोगों ने हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष के निवास का किया घेराव

अटल बिहार कॉलोनी सरगवा के लोगों ने जताई नाराजगी, बोले — कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

अंबिकापुर | संवाददाता। छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड से मकान लेकर अटल बिहार कॉलोनी सरगवा में रह रहे लोगों ने शनिवार को हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के निवास का घेराव किया। कॉलोनीवासियों ने बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं होने पर जोरदार प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में करीब 250 परिवार रहते हैं, लेकिन बाउंड्री वॉल नहीं बनने से आए दिन असामाजिक तत्व कॉलोनी में घुसकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग को शिकायत और आवेदन देने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड ने मकान तो बना दिए, लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पूरी तरह नदारद हैं। बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं।निवासियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो वे वृहद आंदोलन करेंगे।

Releated Posts

दुर्ग जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडे निलंबित, बीजेपी नेता से बहस का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

दुर्ग। दुर्ग जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने जनपद पंचायत के मुख्य…

ByByRaipurNow Jun 1, 2026

सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की एमडी संगीता केतन शाह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत, तथ्य छिपाकर दर्ज कराई गई थी FIR

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक संपत्ति विवाद मामले में सिम्पलेक्स कास्टिंग्स लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर और महिला…

ByByRaipurNow May 25, 2026

महिला कांग्रेस को मिलेगी नई ऊर्जा, संगीता सिन्हा के रायपुर आगमन पर भव्य स्वागत

रायपुर। संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने के बाद…

ByByRaipurNow May 16, 2026

अदाणी फाउंडेशन की टीम ने रायगढ़ महिला कबड्डी प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीता

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 120 महिला खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा रायगढ़, । ग्राम पंचायत सूपा में पांच से…

ByByRaipurNow May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *