• Home
  • छत्तीसगढ़
  • नए भारत के निर्माता का नए छत्तीसगढ़ में अभिनंदन : सांसद बृजमोहन
Image

नए भारत के निर्माता का नए छत्तीसगढ़ में अभिनंदन : सांसद बृजमोहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एवं रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के दौरान रायपुर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। हवाई अड्डे से लेकर राज्योत्सव स्थल तक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मोदी-मोदी के नारों से स्वागत किया।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से छत्तीसगढ़ का गौरव और भी बढ़ गया है। उनके विजन ने ‘नए भारत’ के साथ ‘नए छत्तीसगढ़’ के निर्माण को नई दिशा दी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के विकास और जनकल्याण की दिशा में नई ऊर्जा लेकर आया है। छत्तीसगढ़ की जनता प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपने स्नेह और विश्वास को एक बार फिर प्रकट कर रही है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और विश्वास का नया युग देखा है।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। राज्योत्सव के रजत महोत्सव अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूरा प्रदेश उत्सव के रंग में डूब गया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *