• Home
  • छत्तीसगढ़
  • बेमेतरा राज्योत्सव स्थल पर हंगामा – अफसरों ने जनप्रतिनिधियों से खाली कराई कुर्सियाँ, भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी
Image

बेमेतरा राज्योत्सव स्थल पर हंगामा – अफसरों ने जनप्रतिनिधियों से खाली कराई कुर्सियाँ, भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी

बेमेतरा। जिले के राज्योत्सव समारोह स्थल पर शनिवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब मंच के सामने लगी कुर्सियों पर बैठे जनप्रतिनिधियों को अफसरों ने उठाकर दूसरी जगह बैठने को कहा। इससे नाराज भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर ही विरोध जताया और कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की।

सूत्रों के मुताबिक, राज्योत्सव समारोह की तैयारियों के दौरान अधिकारियों ने मंच के सामने की कुछ कुर्सियाँ “विशेष अतिथियों” के लिए आरक्षित बताईं। इसी दौरान वहाँ पहले से बैठे कुछ जनप्रतिनिधियों को कुर्सी से उठने के लिए कहा गया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि भड़क गए।

विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल ने बीच-बचाव किया। हालांकि, नाराज भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों का अपमान किया है और कलेक्टर की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सीटों को लेकर “संचालन व्यवस्था” के तहत यह कदम उठाया गया था, किसी का अपमान करने की मंशा नहीं थी।

Releated Posts

दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को दूर कर रही हैं मोबाइल मेडिकल यूनिट्स; 2400 से अधिक शिविरों में 40,000 से ज्यादा मरीज हुए लाभान्वित

रायपुर। ग्रामीण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, छत्तीसगढ़…

ByByRaipurNow Feb 28, 2026

रायपुर बना राष्ट्रीय व्यापार का केंद्र, CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का ऐतिहासिक शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन, देशभर के व्यापार एवं उद्योग जगत के ब्रांड एक मंच पररायपुर। राजधानी रायपुर…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

बीच सड़क पर बर्थडे पार्टी: सात रहिशजादे गिरफ्तार, आरोपियों का जुलूस निकाल कोर्ट में पेश

सूरजपुर। अंबिकापुर-वाराणसी अंतरराज्यीय मार्ग पर बीच सड़क में बर्थडे पार्टी मनाने का मामला सामने आया है। इस दौरान…

ByByRaipurNow Feb 21, 2026

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हंगामा, सड़क हादसे में घायल युवती की मौत

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, पुलिस ने पहुंचकर कराया मामला शांतअंबिकापुर। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को…

ByByRaipurNow Feb 17, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेमेतरा राज्योत्सव स्थल पर हंगामा – अफसरों ने जनप्रतिनिधियों से खाली कराई कुर्सियाँ, भाजपा नेताओं ने जताई नाराजगी - RaipurNow