Image

4 चोरी की बाइक बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में तीन वाहन खरीददार भी शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राहुल विश्वकर्मा दोनों मामलों में संलिप्त है और पूर्व में भी कई चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। वह आदतन अपराधी किस्म का युवक है।

पहला मामला: विशाल मेगा मार्ट पार्किंग से बाइक चोरी प्रार्थी डिहल राम टेकाम निवासी अमड़ीपारा, थाना राजपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अक्टूबर को वह विशाल मेगा मार्ट कपड़ा खरीदने गया था। उसने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स (CG15 CM 8418) पार्किंग में खड़ी की थी। जब वह 12:30 बजे लौटा तो बाइक गायब थी। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 561/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दूसरा मामला: घर के बाहर से स्कूटी चोरी इसी तरह नीतू सिदार निवासी तुर्रापानी शिवमंदिर ने 23 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी एक्टिवा स्कूटी (CG15 EE 7425), जो घर के बाहर खड़ी थी, रात में चोरी हो गई। इस मामले में अपराध क्रमांक 605/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया।

आरोपी और बरामदगी
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी राहुल विश्वकर्मा (30 वर्ष, निवासी बरझापुरा, जिला सिहोर, मध्यप्रदेश, हाल मुकाम मठपारा, मणिपुर) को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपने साथी दिलभदर यादव के साथ मिलकर विशाल मेगा मार्ट से बाइक चोरी करना और चोरी की बाइकें धमेन्द्र यादव उर्फ विक्कू, राजकुमार बड़ा और निरंजन मंडल को बेचने की बात कबूली।
पुलिस ने आरोपियों के बयान और सबूतों के आधार पर अपराध में धारा 3(5), 61(2) बीएनएस जोड़ी और सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की गई 4 दोपहिया वाहन बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए है।

लगातार कार्रवाई में जुटी पुलिस
आरोपी राहुल विश्वकर्मा ने पूछताछ में अन्य स्थानों — मिशन अस्पताल के पास, सूरजपुर कलेक्टर ऑफिस के पास और तुर्रापानी शिवमंदिर क्षेत्र — से भी वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने सभी वाहनों को बरामद कर लिया है और आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी
थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल, साइबर सेल प्रभारी विवेक सेंगर, उप निरीक्षक नवल दुबे, एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, बंधुराम सारथी, विकास सिन्हा, आरक्षक घनश्याम देवांगन, रमन मंडल, कुंदन पांडेय, राहुल सिंह, मनीष सिंह, अशोक यादव, अमन पुरी और उमाशंकर साहू की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *