• Home
  • छत्तीसगढ़
  • दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत , पुलिस जांच में जुटी
Image

दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत , पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही तोड़ा दम

उदयपुर। उदयपुर से रामगढ़ जाने वाले मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ग्राम पलका निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बैगा पारा ग्राउंड के पास एक अज्ञात वाहन ने राह चलते व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सीएचसी उदयपुर भेजा जा रहा है। मृतक की पहचान ग्राम पलका निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *