• Home
  • छत्तीसगढ़
  • देश सेवा के बाद अब जनसेवा में जुटे सरगुजा के वीर सपूत बहोरन राम चेरवा, युवाओं को फौज में भर्ती होने के लिए करेंगे प्रेरित
Image

देश सेवा के बाद अब जनसेवा में जुटे सरगुजा के वीर सपूत बहोरन राम चेरवा, युवाओं को फौज में भर्ती होने के लिए करेंगे प्रेरित

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत करमहा (सीमा क्षेत्र अंबिकापुर) के वीर सपूत बहोरन राम चेरवा ने भारतीय सेना में वर्षों तक देश सेवा करने के बाद अब जनसेवा का संकल्प लिया है। सेवानिवृत्ति के बाद जब वे अपने गांव लौटे, तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया।

बहोरन राम चेरवा का कहना है कि उनका गांव अब भी काफी पिछड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा अब तक गांव का कोई भी युवा भारतीय सेना में भर्ती नहीं हो पाया है। अब वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से गांव के पढ़े-लिखे युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करेंगे और उन्हें भर्ती की तैयारी के लिए प्रशिक्षण भी देंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने देश की सेवा कर ली, अब मेरा लक्ष्य गांव और समाज की सेवा करना है। गांव के युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सेना भर्ती के योग्य बनाना मेरा अगला उद्देश्य है।
गांव की सरपंच सोनिका सोनपाकर, जो बहोरन राम चेरवा की पत्नी हैं, ने भी समाजसेवा की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाया है। उन्होंने पंचायत चुनाव जीतने के बाद गांव में शराबबंदी लागू करने की पहल की थी। आज यह गांव पूरी तरह शराबमुक्त है।

अब बहोरन राम चेरवा और उनकी पत्नी सोनिका मिलकर गांव के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और समाज सुधार की दिशा में प्रेरित करने की नई पहल करने जा रहे हैं।
बहोरन राम चेरवा, भूतपूर्व सैनिक: हमारा गांव पिछड़ा हुआ है, मैं चाहता हूं कि अब हमारे गांव के युवा भी देश की सेवा करें। उन्हें फौज में भर्ती होने के लिए प्रेरित करूंगा और जो भी मार्गदर्शन चाहिए होगा, वो दूंगा।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *