• Home
  • छत्तीसगढ़
  • तंत्र-मंत्र से पैसे को दस गुना करने का झांसा—महिला तांत्रिक ने उड़ाए ₹5 लाख 22 हजार
Image

तंत्र-मंत्र से पैसे को दस गुना करने का झांसा—महिला तांत्रिक ने उड़ाए ₹5 लाख 22 हजार

बालोद। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसे को दस गुना बढ़ाने के लालच में बालोद के एक व्यापारी सहित तीन लोग ठगी का शिकार हो गए। महाराष्ट्र की रहने वाली एक महिला तांत्रिक ने तंत्र क्रिया के बहाने तीनों से कुल ₹5 लाख 22 हजार की ठगी कर फरार हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला तांत्रिक ने बालोद थाना क्षेत्र में रात के समय तंत्र क्रिया करने की बात कहकर तीनों पीड़ितों से नकदी रकम मंगवाई। तांत्रिक ने दो घंटे तक तंत्र-मंत्र का दिखावा किया और उसके बाद मौका पाकर रकम लेकर भाग निकली।

पीड़ितों ने जब महिला को खोजने की कोशिश की तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में तीनों ने बालोद थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला तांत्रिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की पहचान महाराष्ट्र की रहने वाली बताई जा रही है। उसकी तलाश में टीम रवाना कर दी गई है।

Releated Posts

होलीक्रॉस स्कूल सील, 34 लाख और 24 लाख बकाया पर निगम की सख्ती

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के सख्त निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग द्वारा…

ByByRaipurNow Mar 30, 2026

रायगढ़ क्षेत्र में रेल परियोजना: तथ्य और जमीनी स्थिति

कोयला आपूर्ति हेतु रेल परियोजना का क्रियान्वयन जारी सड़क यातायात का दबाव घटेगा, पर्यावरण और स्थानीय विकास को…

ByByRaipurNow Mar 28, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक’ के विरोध में संयुक्त मसीह समाज का हल्लाबोल; लाखों की संख्या में किया राजभवन का घेराव

काला कानून वापस लो’ के नारों से गूँजी राजधानी; तूता धरना स्थल से पैदल निकले हजारों प्रदर्शनकारी, राज्यपाल…

ByByRaipurNow Mar 27, 2026

रायपुर में वसुंधरा राज के नए फ्लैगशिप स्टोर का भव्य शुभारंभ; छत्तीसगढ़ में लग्ज़री शॉपिंग को मिला नया अंदाज़

रायपुर : फाइन ज्वेलरी के जाने-माने नाम वसुंधरा राज लग्ज़री ज्वेलरी ने रायपुर में अपने नए स्टोर का…

ByByRaipurNow Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *