• Home
  • छत्तीसगढ़
  • जिस युवक का कर रहे थे क्रियाकर्म, वो घर लौटा जिंदा — गांव में मचा हड़कंप
Image

जिस युवक का कर रहे थे क्रियाकर्म, वो घर लौटा जिंदा — गांव में मचा हड़कंप

दो दिन पहले कुएं से मिला था अज्ञात शव, परिजनों ने पहचान कर दफनाया था — अब पुलिस के सामने नई पहेली

सूरजपुर । सूरजपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। जिस युवक का परिजन अंतिम संस्कार कर चुके थे, वह अचानक जिंदा घर लौट आया। घटना के बाद गांव में सनसनी और उत्सुकता का माहौल है।

दरअसल, बीते शनिवार को सूरजपुर के मानपुर क्षेत्र में एक कुएं से अज्ञात शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में सूचना भेजी। सूचना मिलने पर चंदरपुर (ढुंढरा) निवासी पुरुषोत्तम के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया। दो दिन पहले ही पुरुषोत्तम लापता हुआ था, इसलिए परिजनों ने शव को देखकर उसे पुरुषोत्तम का शव मान लिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर अंतिम संस्कार करा दिया। रविवार को जब घर में क्रियाकर्म का कार्यक्रम चल रहा था, तभी रिश्तेदारों ने सूचना दी कि पुरुषोत्तम तो जिंदा उनके घर पर मौजूद है।

यह सुनकर परिवार और गांव के लोग हैरान रह गए। घर पहुंचे पुरुषोत्तम को देख कर किसी को विश्वास नहीं हुआ कि जिसे वे मरा समझ रहे थे, वह सामने खड़ा है।

घटना के मुख्य बिंदु — कुएं से मिला था अज्ञात शव, पुलिस ने शव की पहचान के लिए भेजी थी सूचना, परिजनों ने शव की पहचान गलती से अपने बेटे पुरुषोत्तम के रूप में की, पुलिस की मौजूदगी में शव को दफनाया गया और क्रियाकर्म किया गया, क्रियाकर्म के दौरान ही युवक जिंदा लौट आया घर, गांव में फैली सनसनी, परिवार में खुशी का माहौल पुलिस अब अज्ञात शव की असली पहचान में जुटी।

सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश दुबे ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच दोबारा शुरू कर दी है। मृतक के कपड़े और अन्य सामग्री पुलिस के पास सुरक्षित हैं। अब शव की असली पहचान कराई जाएगी, और यदि ज़रूरत पड़ी तो शव को कब्र से निकालकर पहचान प्रक्रिया दोबारा कराई जाएगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *