Image

साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन 23 नवंबर को

रायपुर। शहर जिला साहू संघ के तत्वावधान में प्रति वर्ष आयोजित किए जाने वाले साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह के साथ किया जा रहा है। यह सम्मेलन 23 नवंबर 2025 को कर्मा धाम, संतोषी नगर, रायपुर में आयोजित होगा।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय प्रकाशित कराने के लिए इच्छुक अभिभावक ‘जीवन साथी पत्रिका’ में अपने पुत्र-पुत्रियों का विवरण प्रकाशित करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों से संपर्क कर रसीद कटवाई जा सकती है।

आयोजन समिति ने समस्त स्वजाति बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी भक्त मां कर्मा परिक्षेत्र साहू समाज रायपुर के माध्यम से मिली है।
(केदार नाथ साहू)

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *