• Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया स्थलों का निरीक्षण
Image

राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया स्थलों का निरीक्षण

अम्बिकापुर | जनजातीय गौरव दिवस पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के संभावित आगमन को लेकर अम्बिकापुर प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने आज दिनभर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हेलीपैड से लेकर मुख्य मंच तक की तैयारियों की समीक्षा
श्री बोरा ने सबसे पहले गांधी स्टेडियम पहुंचकर राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के लिए बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, आगमन व निर्गमन मार्ग, हेलीपैड की मजबूती और आसपास की सफाई की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इसके बाद वे पी.जी. कॉलेज मैदान पहुंचे, जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना प्रस्तावित है। यहाँ उन्होंने डोम पंडाल, बैठक व्यवस्था, वीआईपी गेट, बेरिकेडिंग, प्रवेश-निकास द्वार, बिजली, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा और सांस्कृतिक मंच की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप और सौंदर्यपूर्ण ढंग से पूरी होनी चाहिए।

ऑडिटोरियम में संगोष्ठी की तैयारी पर भी फोकस

प्रमुख सचिव बोरा ने पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाली संगोष्ठी की तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।

अधिकारी भी रहे निरीक्षण में मौजूद
निरीक्षण के दौरान सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा, कलेक्टर विलास भोसकर, एसएसपी राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लों, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ललित शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *