• Home
  • छत्तीसगढ़
  • अजीरमाकला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
Image

अजीरमाकला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

अंबिकापुर | सरगुजा जिले के ग्राम अजीरमाकला में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कब्जा हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि अवैध कब्जे का विरोध करने पर दबंगों द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित करीब 14 एकड़ शासकीय भूमि खेल मैदान के रूप में चिन्हांकित है। यहां बच्चे रोज खेलकूद और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहे हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से गांव के कुछ लोगों के साथ परसा क्षेत्र के कुछ बाहरी लोगों द्वारा इस भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा कर खेती और अब घर बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, जब ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति जताई तो अतिक्रमणकारियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। डरे-सहमे ग्रामीण अब तक कई बार कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रशासन की चुप्पी से दबंगों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि अब उन्होंने शासकीय भूमि पर नेव डालकर पक्के मकान बनवाने की तैयारी शुरू कर दी है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त भूमि से अवैध कब्जा हटाकर वहां सरकारी भवन, स्कूल और अस्पताल जैसी जनसुविधा से जुड़ी संरचनाएं बनाई जाएं।

अब देखना यह होगा कि उम्मीद लेकर कलेक्टर के दरवाजे पहुंचे अजीरमाकला के ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है। क्या शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाएगा या फिर 14 एकड़ भूमि पर कब्जाधारियों की संख्या और बढ़ती जाएगी यह आने वाला समय बताएगा। बालिक राम, शिकायतकर्ता

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *