• Home
  • छत्तीसगढ़
  • वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे ग्रामीणों पर हमला, चार घायल – दो की हालत गंभीर
Image

वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे ग्रामीणों पर हमला, चार घायल – दो की हालत गंभीर

बलरामपुर। रामानुजगंज रेंज के कलिकापुर गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ी घटना सामने आई है। अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम के साथ गए ग्रामीणों पर अतिक्रमणकारी ने लाठी से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, वन भूमि पर अवैध रूप से बनाए गए मड़ाई (झोपड़ी) को देखने वन विभाग की टीम कुछ ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान अतिक्रमणकारी ने शक के आधार पर ग्रामीणों पर हमला कर दिया।

घायलों को पहले रामानुजगंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला चिकित्सालय बलरामपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वन विभाग ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि वन भूमि पर अतिक्रमण की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *