• Home
  • छत्तीसगढ़
  • कैट के सभी जिला इकाइयों में बनेगी महिला विंग, महिला उद्यमियों को मिलेगा साझा मंच
Image

कैट के सभी जिला इकाइयों में बनेगी महिला विंग, महिला उद्यमियों को मिलेगा साझा मंच

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कैट ने घोषणा की है कि जल्द ही प्रदेश की सभी जिला इकाइयों में कैट महिला विंग का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने व्यवसाय को प्रोत्साहित, विस्तारित और नई ऊंचाइयों तक ले जा सकें।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमैन जितेंद्र दोशी, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेंद्र सिंह एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट के प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमर पारवानी ने की, जिसमें कैट महिला विंग की पदाधिकारिणियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।
अमर पारवानी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। कैट महिला विंग का उद्देश्य उन्हें व्यवसाय में और अधिक प्रोत्साहित करना है। खासतौर पर वे महिलाएं जो घर से या छोटे स्तर पर कारोबार कर रही हैं, उन्हें यह मंच मार्गदर्शन, संसाधन और अवसर प्रदान करेगा ताकि वे विकास, नवाचार और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ सकें।
कैट महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मधु अरोरा, प्रदेश महामंत्री पिंकी अग्रवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रेरणा भट्ट ने संयुक्त रूप से कहा कि कैट महिला विंग महिलाओं को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। यह मंच महिलाओं के नवाचार, नेतृत्व और व्यवसायिक संभावनाओं को बढ़ावा देने का कार्य करेगा और महिला उद्यमिता के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।

बैठक में कैट एवं कैट महिला विंग के व अमर पारवानी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरेंद्र सिंह, मधु अरोरा, पिंकी अग्रवाल, प्रेरणा भट्ट, प्रिया जोशी, शंकर बजाज, जयराम कुकरेजा, प्रकाश माखीजा एवं सोपान अग्रवाल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

अदाणी फाउंडेशन ने तिल्दा ब्लॉक में 4000 से अधिक विद्यार्थियों को वितरित किए स्कूल बैग

अदाणी पावर लिमिटेड के आसपास के 16 गांवों के 41 शासकीय विद्यालयों को किया गया शामिल इस अभियान…

ByByRaipurNow Jul 28, 2026

भू-माफिया प्रकरण में बड़ा खुलासा: सत्र न्यायालय ने खात्मा आदेश किया निरस्त, एसपी जांच में भी थाना प्रभारीअविनाश सिंह की विवेचना पर सवाल

रायपुर। तिल्दा-नेवरा के बहुचर्चित भूमि फर्जीवाड़ा प्रकरण में सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए थाना तिल्दा-नेवरा द्वारा…

ByByRaipurNow Jul 26, 2026

टीएलपीएस रिपोर्ट से सामने आईं कक्षा शिक्षण की चुनौतियां, बुनियादी अधिगम सुधारने पर जोर

रायपुर। प्रदेश में बुनियादी अधिगम (फाउंडेशनल लर्निंग) को मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित…

ByByRaipurNow Jul 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *